{"_id":"623b6690f5505f7907419981","slug":"bike-turn-over-on-expressway-youth-from-lucknow-died-amethi-news-lko6228467188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी बाइक, एक की मौत
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थानाक्षेत्र से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घटना की जानकारी युवकों के परिजनों को दी है।
लखनऊ के इटौंजा थानाक्षेत्र निवासी नीरज गौतम (30), बख्शी तालाब निवासी विनोद कुमार (22) व बाराबंकी के शहर कोतवाली निवासी कमरुल हसन (25) बिहार में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मंगलवार को तीनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। देर रात बाजार शुकुल थाने से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आशीषपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने कमरूल हसन को मृत घोषित कर दिया। घायल नीरज व विनोद को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल के मेमो पर पहुंची पुलिस को विनोद ने तीनों के घर का पता बताया तो पुलिस ने मामले की सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कमरूल हसन के परिवारीजन बदहवास दिखे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया की मृत युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।