फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike collides with cattle on Purvanchal Express, judicial employee dies

Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेस पर मवेशी से टकराई बाइक, न्यायिक कर्मी की मौत

Thu, 21 Sep 2023 10:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Sep 2023 10:44 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with cattle on Purvanchal Express, judicial employee dies
मनोज यादव फाइल फोटो
बाजार शुकुल (अमेठी)। थानाक्षेत्र से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस पर भटमऊ के पास बुधवार की शाम मवेशी से बाइक टकराने से उन्नाव कोर्ट के कर्मी की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। हालात गंभीर देख डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना के चाढ़पुर गांव निवासी मनोज यादव (30) उन्नाव में जिला एवं सत्र न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत है। मनोज का चचेरा भाई शुभम यादव (20) 18 सितंबर को प्रतियोगी परीक्षा देने कानपुर गया था। बुधवार को मनोज और शुभम बाइक से आजमगढ़ घर जा रहे थे।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी. 68 के समीप भटमऊ गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मनोज की मौत हो गई। शुभम की हालात नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसओ अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि शव व बाइक को कब्जे में लिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बाइक चला रहे घायल शुभम ने हेलमेट लगाया था, जबकि पीछे बैठे मनोज ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed