फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike collided with teenager, death

Amethi News: बाइक ने किशोर को मारी टक्कर, मौत

Mon, 24 Jul 2023 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with teenager, death
भादर (अमेठी)। पैदल घर जा रहे किशोर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी इससे किशोर घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामगंज थाने के घनश्यामपुर मजरे रामचंद्रपुर गांव निवासी संजय गौतम का पुत्र विजय कुमार गौतम (14) सोमवार सुबह पैदल घर जा रहा था। रास्ते में रामगंज-सोनारी मार्ग पर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों को सूचना देते हुए घायल किशोर को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालात नाजुक रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सुल्तानपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोर की मौत के बाद सुल्तानपुर कोतवाली नगर पुलिस ने पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी कराई। विजय की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। एसएचओ पंकज द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed