{"_id":"657a06b047a4b73e530c7db4","slug":"bhopal-pratapgarh-express-will-remain-canceled-for-two-days-amethi-news-c-96-1-ame1002-10369-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो दिन निरस्त रहेगी भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो दिन निरस्त रहेगी भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस
Thu, 14 Dec 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर प्रतापगढ़ से भोपाल के बीच सप्ताह में तीन दिन अप और डाउन में संचालित ट्रेन दो दिन निरस्त रहेगी। इससे रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। भोपाल स्टेशन से प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 15 व 17 दिसंबर तथा 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस 16 व 18 दिसंबर को निरस्त रहेगी। रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन के अचानक निरस्त होने की जानकारी देने से ट्रेन से प्रतापगढ़ के साथ अमेठी, रायबरेली, लखनऊ के साथ भोपाल की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
पहले आरक्षित टिकट बुक करा चुके यात्री अब अपना टिकट निरस्त कराने के साथ नई तिथि का टिकट बुक कराने की कोशिश में जुटे हैं। यात्री राम कुमार का कहना है कि उसके बेटे ने 15 दिसंबर का टिकट आरक्षित कराया था। अब उसे निरस्त कराना पड़ रहा है।
इनसेट
दो घंटे देरी से पहुंची लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रयागराज के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव वाली लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन ठंड में लोगों के पसीने छुड़ा रही है।
बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन गौरीगंज अपने निर्धारित समय 9:17 के बजाय दो घंटा विलंब से 11:12 बजे पहुंची। ट्रेन के देरी से संचालित होने से यात्रियों को ट्रेन की प्रतीक्षा करने में परेशानी हुई। पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस व वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से गौरीगंज पहुंची। योगनगरी, मालदा टाउन एक्सप्रेस व डाउन जनता एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को निरस्त रहा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने दो दिन भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहने व लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन के दो घंटा विलंब से संचालित होने की पुष्टि की है। संवाद