फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhopal Express, Youth, dies

Amethi News: भोपाल एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौत

Tue, 02 Jul 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Bhopal Express, Youth, dies
जायस (अमेठी)। रेलखंड लखनऊ-प्रतापगढ़ पर जायस थाने के नगदैयापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को भोपाल एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक की पहचान कराने की कोशिश के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान ट्रैक पर शव होने से इंटरसिटी एक्सप्रेस को मौके पर करीब 30 मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन


जायस थाना क्षेत्र स्थित नगदैयापुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा साइकिल सवार भोपाल एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर के साथ पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद जब तक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी को शव ट्रैक पर होने के कारण रोकना पड़ा। पुलिस ने शव ट्रैक से हटवाकर आवागमन बहाल करवाया। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाते हुए पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मौके से युवक की साइकिल मिली हुई। कोई भी पहचान पत्र न होने से सोशल मीडिया के जरिए पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पहचान होने या न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed