फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bharat milap

शहर में प्रतीकात्मक हुआ भरत मिलाप

Tue, 27 Oct 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
bharat milap
अमेठी। वर्षों पूर्व से चले आ रहे भरत मिलाप आयोजन की परंपरा न टूटे इसको लेकर रामलीला आयोजन समिति ने प्रतीकात्मक भरत मिलाप कार्यक्रम किया। भरत मिलाप के दौरान न तो दुकानें लगी दिखीं न ही कोई भीड़भाड़।
विज्ञापन

शहर में रामलीला आयोजन समिति और रामलीला समिति की ओर से प्रतिवर्ष ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम किया जाता है। यह कार्यक्रम दशहरा के दूसरे दिन देर शाम से शुरू होकर सुबह मिलाप होने तक चलता है। अमेठी का भरत मिलाप देखने के लिए जिले के साथ आसपास के जिलों के लोग भी पूरी रात शहर में डेरा डाले रहते थे।
विज्ञापन

हालांकि इस बार कोविड-19 के चलते दशहरा के बाद भरत मिलाप का कार्यक्रम भी प्रतीकात्मक हुआ। सोमवार देर रात शहर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर रामलीला आयोजन समिति एवं रामलीला समिति के तत्वाधान में भरत मिलाप कार्यक्रम हुआ। इसमें राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान की झांकी सजाई गई। आरती के बाद भरत मिलाप कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महामंत्री आनंद बरनवाल, रामलीला समिति अध्यक्ष पवन अग्रवाल, जयप्रकाश लोहिया, भाजपा नेता राजेश अग्रहरि, सुशील जायसवाल दिनेश मिश्र, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि जारी गाइडलाइन के अनुपालन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रतीकात्मक रूप से भरत मिलाप कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed