फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BEO honored the teachers

Amethi News: बीईओ ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Sun, 07 Sep 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
BEO honored the teachers
अमेठी सिटी। एक शिक्षक के प्रभाव की सीमा कोई नहीं जान सकता है। शिक्षक वह दीपक हैं जो खुद जलकर भी दूसरों का जीवन रोशन करते हैं। ये बातें ब्लाॅक संसाधन केंद्र सिंहपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी ने कहीं।
विज्ञापन




ब्लाॅक संसाधन केंद्र सभागार में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महेशपुर की शिक्षक सीमा यादव, जेहटा उसरहा के प्रधानाध्यापक रामबरन, फूला के पुष्पेंद्र कुमार, कंपोजिट विद्यालय रामपुर टेढ़ई के विकल्प श्रीवास्तव, खानापुर चपरा की प्रधानाध्यापक जया त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय कुकहा रामपुर के सहायक अध्यापक जयश्री सैनी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



इसी तरह रामपुर पंवारा के गोधन सिंह, अंगुरी के विजय गौंड़, इन्हौना की नायला सिददीकी, राजाफत्तेपुर की तहसीन कौसर, प्राथमिक विद्यालय महेशपुर की चंद्रा त्रिवेदी, मिर्जागढ़ के धर्मेंद्र कुमार सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन संजू शुक्ला को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुज शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, रविकांत श्रीवास्तव, आशीष मौर्या, मोहम्मद अनीस, आलोक शुक्ला, चंद्र शेखर द्विवेदी, दीपक चौरसिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed