फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Beneficiaries are not interested in making golden card

गोल्डेन कार्ड बनवाने में रुचि नहीं ले रहे लाभार्थी

Mon, 07 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries are not interested in making golden card
अमेठी। आयुष्मान भारत योजना के तहत चिन्हित लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने की रफ्तार जिले में बेहद सुस्त है। योजना के तहत जिले में चिन्हित एक लाख 32 हजार 856 परिवार के छह लाख 64 हजार 280 लोगों के सापेक्ष अब तक महज एक लाख 33 हजार 443 लोगों का ही गोल्डन कार्ड बन सका है। विभाग की ओर से गांव-गांव कैंप लगाने के बावजूद लाभार्थी कार्ड बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए भारत सरकार की ओर से संचालित आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का इलाज कराने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

इसके लिए वर्ष 2011 की बीपीएल सूची में दर्ज परिवारों को पात्र मानते हुए जिले में कुल एक लाख 32 हजार 856 परिवार को पात्रता की श्रेणी में चिन्हित करते हुए छह लाख 64 हजार 280 लोगों का गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। आलम यह है कि स्वास्थ्य विभाग की तमाम कवायद के बावजूद अब तक जिले में मात्र एक लाख 33 हजार 443 परिवारों का ही गोल्डन कार्ड बन सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते जिले में मार्च माह के अंतिम सप्ताह से कार्ड बनाने की प्रक्रिया ठप हो गई थी। कोविड-19 की रफ्तार जिले में सुस्त होने के बाद अब दोबारा इसकी कवायद शुरू करते हुए अब गांव-गांव कैंप आयोजित कर निशुल्क कार्ड बनाए जा रहे हैं बावजूद इसके चयनित लाभार्थी गांव में लगाए गए कैंप तक बुलाने पर भी नहीं आ रहे हैं।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि एएनएम, आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा योजना में चयनित लोगों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए आरोग्य सेवकों को प्रति ब्लॉक एक दिन में कम से कम 100 कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी वित्तीय वर्ष में जिले में चयनित शत-प्रतिशत लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed