फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Be cautious while using social media

Amethi News: सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान रहें सतर्क

Fri, 06 Feb 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Be cautious while using social media
श्री निषाद राज इंटर कॉलेज किटियावां में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के बाद सीओ संग मौजूद छात्राए
शाहगढ़। श्री निषाद राज इंटर कॉलेज किटियावां में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीओ अखिलेश वर्मा ने छात्राओं को कानून की बुनियादी समझ, पुलिस की भूमिका और दैनिक जीवन में सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया।
विज्ञापन



दीपिका यादव ने सरस्वती वंदना और काजल कश्यप ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। क्षेत्राधिकारी ने विद्यालय मार्ग पर चलते समय सावधानी, अनुशासन और नियमों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते समय संकेतों का ध्यान, सुरक्षित दूरी और संयम आवश्यक है। हेलमेट, सीट बेल्ट, पैदल यात्री नियम और स्कूल समय में विशेष सावधानी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



अनजान व्यक्ति से किसी प्रकार की वस्तु स्वीकार न करने, साथ चलने या निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई। साइबर सुरक्षा पर बोलते हुए क्षेत्राधिकारी ने सोशल मीडिया उपयोग के दौरान सतर्कता रखने की बात कही। उन्होंने अज्ञात नंबर से आने वाली वीडियो कॉल, लिंक या फाइल खोलने से होने वाले जोखिम समझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा छात्राओं को आपात स्थिति में सहायता पाने वाले नंबर 112 और महिला सहायता नंबर 1090 की उपयोगिता भी बताई गई। संदेश स्पष्ट रहा कि किसी भी परेशानी में घबराना नहीं है। प्रधानाचार्य रामशंकर कश्यप ने साइबर अपराधों से बचाव संबंधी व्यावहारिक उपाय साझा किए। शिक्षक गुलाम नबी ने छात्राओं को विवेकपूर्ण निर्णय और सतर्क आचरण अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन संजय कश्यप ने किया। आयोजन के दौरान लगभग 300 छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सूरज सेन, मनीषा यादव, कमलेश कुमार, अनिल कुमार, रामकिशोर, राकेश कुमार, मस्तराम कश्यप सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed