फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bank Mitra operator dies under suspicious circumstances

Amethi News: संदिग्ध हालात में बैंक मित्र संचालक की मौत

Fri, 06 Mar 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bank Mitra operator dies under suspicious circumstances
कमरौली। बरसंडा के पट्टी गांव निवासी बैंक मित्र संचालक हनुमान गौतम (35) की संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने जमीन विवाद में पट्टीदार पर जहर मिलाकर पिलाने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



पत्नी गयावती के अनुसार मंगलवार दोपहर अचानक हनुमान गौतम की हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति देख उन्हें जगदीशपुर ट्राॅमा सेंटर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक बताकर लखनऊ भेज दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



राजू ने आरोप लगाया कि उनके मामा हनुमान को नशीले तरल पदार्थ में जहर मिलाकर पिलाया गया। परिजनों का कहना है कि परिवार के एक व्यक्ति से रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर हनुमान ने डायल 112 पर सूचना भी दी थी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी। आरोप है कि विवाद के चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि हनुमान प्रसाद नाम का व्यक्ति रास्ते के विवाद को लेकर थाने आया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दूसरा पक्ष नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है।

उधर हनुमान गौतम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह गांव में बैंक मित्र केंद्र चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी आय ही परिवार का मुख्य सहारा थी। पत्नी गयावती का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चारों बेटियां महिमा (13), कांति (11), प्रीति (9), ललिता (7) और बेटे गोलू (5) व मोलू (3) पिता को याद कर बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed