फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ayushman cards were made for 2,194 eligible persons through a campaign.

Amethi News: अभियान चलाकर 2,194 पात्रों के बनाए आयुष्मान कार्ड

Wed, 31 Dec 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards were made for 2,194 eligible persons through a campaign.
 सेमरौता में आयुष्मान कार्ड बनाते कर्मी। स्रोत : विभाग
अमेठी सिटी। जिले में लक्षित लोगों के सापेक्ष करीब 3.37 लाख पात्रों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके हैं। मंगलवार को आयुष्मान भारत आपके द्वार अभियान के तहत पात्रों को योजना से जोड़ने के लिए पंचायती राज व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शिविर लगाकर व घर-घर पहुंचकर 2,194 पात्रों के कार्ड बनाए।
विज्ञापन



आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले को कुल 2,16,379 परिवारों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करने का लक्ष्य मिला था। विभाग की ओर से अब तक 2,00,379 परिवारों को आच्छादित कर दिया गया है। इन लक्षित परिवाराें में 9,21,718 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने हैं, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 5,84,718 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं। वहीं, 3,37 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन



मंगलवार को जिले के विभिन्न उपकेंद्रों पर आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर लगाए गए। इस दौरान शिविर में मौजूद सीएचओ व अन्य कर्मियों ने 2,194 पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कहा कि आगे भी पात्रों को जोड़ने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत डॉ. अनूप कुमार तिवारी, एसीएमओ डॉ. रामप्रसाद, डॉ. पीके उपाध्याय, डॉ. महेंद्र प्रसाद तिवारी, डॉ. पीयूष गोयल ने शिविर का निरीक्षण कर कर्मियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed