फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ayodhya-Prayagraj highway jammed for seven hours .

Amethi News: अयोध्या-प्रयागराज हाईवे सात घंटे जाम

Mon, 10 Feb 2025 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya-Prayagraj highway jammed for seven hours .
अयोध्या- प्रयागराज हाईवे स्थित दुर्गापुर चौराहे पर लगा जाम। -संवाद
भादर (अमेठी)। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर जाम की परेशानी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार सुबह फिर हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। इस दौरान सात घंटे लोग जाम में फंसे रहे। आलम यह रहा कि मार्ग परिवर्तित करने के बाद भी जाम की परेशानी से निपटने के लिए पुलिस को पसीना बहाना पड़ रहा है। इसके बाद भी जाम से राहत नहीं मिली तो श्रद्धालुओं ने वाहन बाग व सड़क किनारे खड़े कर डेरा डाल दिया। भोजन बनाया, बैरियर खुलने व जाम कम होने की प्रतीक्षा की। दोपहर बाद दो बजे स्थित सामान्य हुई तो लोग वाहन सहित रवाना हुए।
विज्ञापन




प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान करने पहुंचे गैर प्रांत व जिले के श्रद्धालु अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए वाहन से रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं को रास्ते में जाम से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह सात बजे जिले से गुजरने वाले अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद एक-एक तरफ के वाहनों को रोककर निकाला तो करीब तीन घंटे के बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई। 30 मिनट तक हाईवे पर वाहन गुजरे तो दोबारा जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन



जाम लगने के बाद पुलिस कर्मियों ने हाईवे पर बैरियर सक्रिय करते हुए परिवर्तित मार्ग से वाहनों को गुजारने की व्यवस्था बनाई। जाम का असर यहा रहा कि दुर्गापुर, कुरंग,मंगापुर, पीपरपुर रेलवे स्टेशन मोड़ से लेकर अमेठी-सुल्तानपर सीमा के पास महेसुआ, प्रतापगंज तक सिर्फ वाहन ही वाहन दिखाई पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम में वाहनों के पहिए थम गए तो रेंगते हुए चलने को मजबूर होना पड़ा। इस दौरान वाहनों में फंसे श्रद्धालुओं से लेकर स्थानीय लोग, स्कूलों के वाहन पर सवार छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी। भूख-प्यास से व्याकुल वाहनों में सवार लोग जाम से परेशान नजर आए। पीपरपुर के अलावा संग्रामपुर, रामगंज थाने की पुलिस टीम पसीना बहाने के बाद भी हाईवे पर लगे जाम को समाप्त करने में नाकाम साबित हो रही है। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हुई तो श्रद्धालु संग प्रशासन ने राहत की सांस ली।




ढाई घंटे में तय की छह किलोमीटर की दूरी
भादर (अमेठी)। हाईवे पर लगे जाम में फंसे रायपुर निवासी विवेक सिंह परेशान दिखे। बताया कि उन्हें घर से प्रतापगंज जाना था। छह किमी. की दूरी ढाई घंटे में कार से तय की है। मीरगंज निवासी केदार तिवारी ने बताया कि जाम की समस्या से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर लगे जाम के कारण सुल्तानपुर से दुर्गापुर 12 किमी आने के लिए शंभूगंज होकर 28 किमी. का चक्कर लगाकर किसी तरह पहुंचे। अग्रेसर निवासी राहुल कहते हैं कि भीषण जाम की वजह से स्कूल के वाहन समय से बच्चों को लेने नहीं पहुंच पाए। ऐसा भीषण जाम तो कभी देखा ही नहीं था।





बैरियर सक्रिय, रोक-रोककर गुजारे गए वाहन
जगदीशपुर (अमेठी)। प्रयागराज के बाद अयोध्या वाहन से जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को भी रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर बैरियर सक्रिय रहे। बैरियर से वाहनों को रोक-रोककर गुजारने की व्यवस्था बनाई गई थी। बैरियर सक्रिय होने से जाम की परेशानी का सामना श्रद्धालुओं को करना पड़ा।

प्रयागराज के महाकुंभ में अमृत स्नान के बाद काशी विश्वनाथ दर्शन व जलाभिषेक के बाद अयोध्या धाम स्थित रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी-लखनऊ हाईवे से मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र पहुंचे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे से अयोध्या धाम को जोड़ने वाले मार्ग से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बाद जगदीशपुर होते हुए रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के आमघाट पुल पर पहुंचे। यहां पर बैरियर लगाया गया था।



श्रद्धालुओं के वाहनों के काफिलों को रोक-रोककर गुजारने की व्यवस्था बनाई गई थी। ऐसे में वाहनों का दबाव पूरे दिन बना रहा। जाम की स्थिति बनती और बिगड़ती रही। हालांकि वाहनों को कुछ देरी से जाने की व्यवस्था से राहत की सांस ली। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाध्यक्ष तनुज पाल, कमरौली थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार सहित पीएसी के जवान बैरियर पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed