फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Attempt to kidnap student, case

Amethi News: छात्रा को अगवा करने की कोशिश, केस

Sat, 14 Sep 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 14 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap student, case
अमेठी सिटी। स्कूल से घर जा रही छात्रा को दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने बृहस्पतिवार को अगवा करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो युवक भाग निकले। घटना को लेकर छात्रा ने पिता ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बृहस्पतिवार को साइकिल पर सवार होकर स्कूल से घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर जेठौना मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार पांच युवक पहुंचे और किशोरी का मुंह दबाकर उसे अगवा कराने लगे। छात्रा ने शोर मचाया तो कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे लोगों ने युवकों को ललकार लिया। इस पर बाइक सवार युवक छात्रा को छोड़कर बाइकों से भाग निकले। जिसके बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची।
विज्ञापन

परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्रा गौरीगंज के एक स्कूल में कक्षा-छह की छात्रा है। वह स्कूल जाने से डरने लगी। इसके बाद शुक्रवार को युवती के पिता ने गौरीगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज लिया है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवार युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed