फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Attack on woman head and family members in a minor dispute

Amethi News: मामूली विवाद में महिला प्रधान व परिजनों पर हमला

Fri, 24 Oct 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Attack on woman head and family members in a minor dispute
जामों। क्षेत्र के बरौलिया गांव में बृहस्पतिवार सुबह मामूली विवाद में ग्राम प्रधान अनारकली और उनके परिजनों पर विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे प्रधान सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अनारकली ने बताया कि सुबह वह खेत में काम कर रही थीं, तभी गांव के रणवीर अपने 20 से 25 साथियों के साथ आया और हमला कर दिया।


शोर सुनकर खेत और घर में मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे तो उनको भी पीट दिया। हमले में उनके साथ राहुल कुमार, धर्मेंद्र, अमर, जगप्रसाद, दीपक, कल्लू सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव में चर्चा है कि दीपावली से एक दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद करते हुए एसडीएम कोर्ट चालान भेजा था। इसी बात से नाराज होकर विरोधियों ने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र की तहरीर पर रणवीर उर्फ बाबू, संतोष कुमार, शिवकुमार और निहालगढ़ के मोहित सहित कई अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। हमले में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed