{"_id":"67feb06121a54d1a6d01cbec","slug":"ats-scrutinised-huda-societys-documents-in-foreign-funding-case-amethi-news-c-96-1-ame1002-138432-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विदेशी फंडिंग में एटीएस ने हुदा सोसायटी के दस्तावेज खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विदेशी फंडिंग में एटीएस ने हुदा सोसायटी के दस्तावेज खंगाले
Wed, 16 Apr 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मंगलवार को हुदा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी की जांच की। टीम ने संस्था के कार्यालय को खंगाला। करीब ढाई घंटे तक विभिन्न अभिलेखों की जांच की और महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई। सूत्रों के अनुसार मामला विदेशी फंडिंग से जुड़ा है।
जगदीशपुर के जामो रोड स्थित संस्था के कार्यालय पर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे एटीएस के साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार पहुंचे। टीम ने कथित रूप से संस्था को मिले 1.39 करोड़ रुपये के विदेशी फंडिंग की जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार टीम ने संस्था के अध्यक्ष डॉ. अतहर रेहान से लंबी पूछताछ करते हुए विदेशी अंशदान अधिनियम (एफसीआरए) से जुड़े दस्तावेज, वक्फ जमीन का रिकॉर्ड, स्कूलों की मान्यता, बायलॉज समेत अन्य जरूरी फाइलों को खंगाला।
जांच के दौरान टीम ने फंडिंग के स्रोत, उपयोग और वितरण से जुड़ी अहम जानकारी जुटाई। एटीएस की मौजूदगी से स्थानीय लोग चौकन्ने रहे। जांच के दौरान पुलिस टीम भी आसपास मौजूद रही।
विज्ञापन
नियमित जांच का हिस्सा : अध्यक्ष
हुदा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अतहर रेहान ने बताया कि हुदा चिल्ड्रेन एकेडमी जगदीशपुर, हुदा मॉडर्न स्कूल महोना, जामियतुल हुदा इस्लामिक गर्ल्स कॉलेज ओतिया, हुदा इंटर कॉलेज, हुदा फ्री क्लीनिक जगदीशपुर और ओतिया संचालित है। संस्था का पंजीयन वर्ष 1993-94 में हुआ है। अध्यक्ष के अनुसार यह नियमित जांच का हिस्सा था। टीम पिछले तीन वर्षों से समय-समय पर दस्तावेज की जांच करती आ रही है। संस्था को अमेरिका से विधवा पेंशन के लिए सालाना करीब 25 से 40 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त होती है, जिसकी जानकारी भी टीम ने ली है।