{"_id":"67af9c14d7ae36e2210e9242","slug":"atal-residential-school-entrance-exam-on-16th-amethi-news-c-96-1-gon1004-134879-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 16 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 16 को
Sat, 15 Feb 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी को होगा। सहायक श्रम आयुक्त गोविंद यादव ने बताया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं कोरोना काल में निराश्रित हुए तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बच्चों की अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की गई है।
उनके बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए श्रम विभाग के अधीन अटल आवासीय विद्यालय का संचालन अयोध्या जिले के रुदौली तहसील के अमराई गांव में हो रहा है। अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा छह में 140 छात्र-छात्राओं तथा कक्षा नौ में 140 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। छठी कक्षा के लिए 82 व नौंवी के लिए 88 बच्चे प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा जीजीआईसी गौरीगंज में सुबह 11 से डेढ़ बजे तक होगी। (संवाद)