फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Appointment letters given to 17 selected teachers

17 चयनित शिक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

Thu, 12 Aug 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Appointment letters given to 17 selected teachers
03 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट सभागार में अध्यापक को नियुक्ति पत्र देते तिलोई विधायक। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को 16 एलटी ग्रेड व एक प्रवक्ता को नियुक्ति पत्र दिया गया। नौ एलटी ग्रेड टीचर व एक प्रवक्ता नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिले के इंटर कॉलेजों में अध्यापकों की कमी दूर करने के लिए शासन की ओर से पिछले दिनों जिले में 25 एलटी ग्रेड व दो प्रवक्ता को नियुक्ति देने की बात कही गई थी। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समारोह आयोजित कर इन अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था। कार्यक्रम में सभी चयनित अध्यापकों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर 12 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में 16 एलटी ग्रेड टीचर्स के अलावा मात्र एक प्रवक्ता ही नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर डीएम अरुण कुमार, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, डीआईओएस जेकेएल वर्मा व एएओ आशुतोष मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed