{"_id":"64c160f4d657b22c1e0e1584","slug":"angry-people-protested-by-blocking-the-highway-due-to-police-actionangry-people-protested-by-blocking-the-highway-due-to-police-action-amethi-news-c-96-1-ame1002-2422-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिस कार्रवाई से नाराज लोगों ने हाईवे जामकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिस कार्रवाई से नाराज लोगों ने हाईवे जामकर किया प्रदर्शन
Wed, 26 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम करते ग्रामीण व परिजन
इन्हौना (अमेठी)। थानाक्षेत्र के कोटवा गांव में 15 दिन पूर्व हुई नीम के पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हुई रक्षाराम की हत्या के मामले में पुलिसिया कार्रवाई से नाखुश लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। बुधवार को परिजन व ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने पहले मान- मनौव्वल की। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने हाईवे जाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के कोटवा गांव निवासी रक्षा राम उर्फ अरविंद कुमार की 15 दिन पहले नीम के पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने चौकीदार छोटेलाल की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। पिता राम किशोर ने दूसरी तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर दर्ज केस के आरोपियों का चालान कोर्ट को भेज दिया था। इधर, पुलिस की कार्रवाई से मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं थे। असंतुष्ट परिजन पुलिस पर मामले में शामिल सही आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।
बुधवार को परिजन व ग्रामीणों ने लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारीगंज के निकट कोटवा मोड़ के पास हाईवे जाम कर दिया। हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहन फंस गए। सूचना पर इन्हौना, शिवरतनगंज, मोहनगंज, जायस एवं फुरसतगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो परिजनों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन, बात नहीं बनी तो हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ कर जाम समाप्त कराया गया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों को बचा रही पुलिस
कोटवा गांव निवासी मृतक रक्षाराम के पिता रामकिशोर ने बताया कि घटना को दबाने के लिए पुलिस ने बिना उनका इंतजार किए चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज किया। उसने तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। कहा कि पुलिस घटना में शामिल कुछ लोगों को बचाने की जुगत में न्याय करने से बच रही है। पुलिस की कार्यशैली से परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य लिखे वाहन से मिले लाठी डंडे, सीज
मार्ग जाम एवं प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य लिखे लग्जरी वाहन से कई लोग मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान सभी समर्थक वाहन छोड़कर फरार हो गए। एसएचओ कंचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो हाॅकी, लाठी-डंडा बरामद हुआ है। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। करीब 15 मिनट तक हाईवे जाम रहा। पुलिस ने हाईवे जाम करने पर 10 नामजद व 50-60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।