फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Angered by thefts, BHEL employees surrounded GM residence and police station

Amethi News: चोरियों से नाराज भेल कर्मचारियों ने घेरा जीएम आवास और थाना

Thu, 03 Oct 2024 05:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 03 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Angered by thefts, BHEL employees surrounded GM residence and police station
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित भेल उपनगरी में सोमवार की रात तीन घरों में हुई लाखों की चोरी को लेकर कॉलोनी वासियों में खासा गुस्सा है। बुधवार को कॉलोनी के लोगों ने जीएम आवास व थाने का घेराव किया। नाराज लोगों ने भेल प्रबंधन पर लापरवाही व पुलिस पर तहरीर बदलवा कर केस दर्ज करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

सोमवार की रात कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल उपनगरी के आठ घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों को पांच घरों से कुछ नहीं मिला था, जबकि तीन घरों में बड़ी चोरी को अंजाम दिया था। चोर इन तीनों घरों से 70 लाख के जेवरात सहित करीब 70 हजार की नकदी समेट ले गए थे। चोरी की घटनाओं को लेकर बुधवार की सुबह कॉलोनी वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी के कर्मचारी, महिलाओं व बच्चों सहित जीएम आवास पहुंच गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि भेल प्रबंधन कॉलोनी वासियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एचआर हेड एसपी सिंह को कर्मचारियों ने कॉलोनी की सुरक्षा से संबंधित मांगपत्र पढ़कर सुनाया। वहां से सभी नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पुलिस ने तहरीर बदलवा कर केस दर्ज किया है। बदली गई तहरीर में नुकसान का हवाला नहीं दिया गया है। 24 घंटे बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी है। आंदोलित लोगों ने घटना के शीघ्र खुलासे के साथ ही चोरी किए गए माल की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरौली थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने घटनाओं के जल्द खुलासे का आश्वासन देकर सभी को समझा-बुझा कर वापस किया। इस मौके पर मनमोहन शुक्ल, संजीत, अजय विश्वकर्मा, विनोद वाजपेयी, सुधीर अवस्थी, भालेंदु, जवाहर लाल, बृजेंद्र पाल, शिवकुमार, राकेश, संगीता यादव, उमा मौर्या, प्रीति पाल, रचना गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed