{"_id":"68111ea68257d1d3740cbe14","slug":"an-old-woman-died-after-being-hit-by-a-train-while-crossing-the-track-amethi-news-c-96-1-ame1002-139344-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
Wed, 30 Apr 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर मंगलवार सुबह सहजीपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से प्रतापगढ़ के कोठा नेविढ़या कोठवारिया गांव निवासी उतरहिन (61) की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रतापगढ़ के अंतू थाने के कोठा नेविढ़या कोठवारिया गांव निवासी रामशरण सरोज ने बताया कि उनकी मां उतरहिन सुबह बस से उतरकर अपने मायके पूरे नरायनदास सहजीपुर जा रही थीं। जैसे ही वह सहजीपुर के पास गुजर रहे लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं तभी लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर की चपेट में आ गईं। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ट्रेन चालक ने हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने आरपीएफ और संग्रामपुर पुलिस संग मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि मृतका के परिजनों का कोई आरोप नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बड़े बेटे रामशरण सरोज ने बताया कि उनकी मां को कम दिखाई देता था और सुनने में भी परेशानी थी। इसी कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकीं और हादसे का शिकार हो गईं।