फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi's corona infected broke during treatment

अमेठी के एक और संक्रमित की इलाज के दौरान मौत

Sat, 10 Oct 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Amethi's corona infected broke during treatment
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार देर रात एक अधेड़ की मौत हो गई तो नौ अन्य स्थानीय नागरिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में एक लाख से अधिक लोगों की हुई सैंपलिंग में अब तक सिर्फ 2,561 लोग ही संक्रमित हुए हैं तो 2,241 उपचार के बाद सही हो चुके हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन संक्रमितों के उपचार के साथ संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में पांच मई से शुरू कोरोना मरीजों के मिलने के बाद सक्रिय प्रशासन अब तक एक लाख से अधिक लोगों की सैंपलिंग करा चुका है। वर्तमान में जहां पॉजिटिव मरीज मिलने का प्रतिशत 1.5 है तो पॉजिटिव मिले मरीजों में 88 प्रतिशत मरीज उपचार के बाद सही हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात संकलित रिपोर्ट में मुसाफिरखाना कस्बा निवासी लालबहादुर (55) की बृहस्पतिवार को तबीयत खराब होने पर उनकी सैंपलिंग कराई गई तो वह कोरोना संक्रमित निकले। उसी दिन उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया था जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। शुक्रवार रात मिली 1,269 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट में 1,260 लोग निगेटिव तो नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में अमेठी, मुसाफिरखाना व जगदीशपुर ब्लॉक के अलग-अलग गांव के दो-दो और भादर, भेट़ुआ व जामो के एक-एक समेत कुल नौ स्थानीय नागरिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों की मांग व सुविधा के अनुसार उनके उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ ही पहले से गठित टीमों को बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,561 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 2,241 ठीक हो चुके हैं तो 24 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 297 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट में हैं, जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed