{"_id":"68da4df0de6823f9ec0628e6","slug":"amethi-congress-mp-kishori-lal-sharma-bjp-government-misleading-youth-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : अमेठी कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का BJP पर तंज, बोले-युवाओं को भ्रमित कर रही ये सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : अमेठी कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का BJP पर तंज, बोले-युवाओं को भ्रमित कर रही ये सरकार
Mon, 29 Sep 2025 02:50 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:50 PM IST
सार
सांसद ने सैनिक स्कूल के बच्चों के लिए सांसद निधि से 32 लाख रुपये की लागत की नई बस उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
सांसद किशोरी लाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमेठी के विभिन्न सिद्धपीठ मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सरकार युवाओं को गुमराह कर रही है। पेपर लीक, बेरोजगारी और अन्य गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए युवाओं को बहकाया जा रहा है। इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
बच्चों के लिए नई बस दी
सांसद ने सैनिक स्कूल के बच्चों के लिए सांसद निधि से 32 लाख रुपये की लागत की नई बस उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि इस बस से विद्यालय के बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी। उनकी पढ़ाई में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण पर सांसद ने कहा कि आज महिलाएं पहले से कहीं अधिक सशक्त हो रही हैं और समाज में अपनी मजबूत भूमिका निभा रही है।