फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Car full of baraatis collided with a tree, five people got burnt in the fire; fire engines reached the

अमेठी: बरातियों से भरी कार पेड़ से टकराई, आग लगने से पांच लोग झुलसे; मौके पर पहुंचीं दमकल गाड़ियां

Mon, 21 Apr 2025 10:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Apr 2025 10:08 AM IST
सार

Amethi:अमेठी जिले में बरात जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में पांच लोग झुलस गए हैं। 

विज्ञापन
Amethi: Car full of baraatis collided with a tree, five people got burnt in the fire; fire engines reached the
कार में लगी आग। सांकेतिक तस्वीर है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमेठी जिले के मुंशीगंज क्षेत्र में रविवार देर रात बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत भीषण आग लग गई, जिससे कार सवार पांच लोग झुलस गए।

विज्ञापन


प्राप्त सूचना के अनुसार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गरेड़ी गांव निवासी आदर्श शुक्ल अपने चार साथियों के साथ मुंशीगंज क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में भवानी यादव के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब वे भुसियांवा गांव के पास पहुंचे तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई। 
विज्ञापन


कार में आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। पास मौजूद लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए कार सवार पांचों लोगों को बाहर निकाला। हालांकि सभी झुलस गए थे, फिर भी समय रहते बाहर निकालने से बड़ी जनहानि टल गई। घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया गया, और साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शिवाकांत पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर शिवाकांत पांडेय ने बताया कि समय पर कार्रवाई कर आग बुझा दी गई और घायलों को तत्काल इलाज मिला। सभी लोग अब स्वस्थ हैं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। घटना के संबंध में अभी तक किसी की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed