फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   amethi canal remains dry during irrigation period

गेहूं सिंचाई के समय सूखा पड़ा अमेठी रजबहा

Sat, 27 Feb 2021 08:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
amethi canal remains dry during irrigation period
गौरीगंज (अमेठी) गेहूं की फसल की दूसरी व अंतिम सिंचाई के समय जिले के तकरीबन सभी प्रमुख रजबहों में धूल उड़ रही है। रजबहों से निकलने वाली माइनरों पर आश्रित किसानों को फसल की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में जहां हजारों बीघा फसल सिंचाई के अभाव में बर्बाद हो रही है वहीं जानकारी के बाद जिम्मेदार उदासीन हैं।
विज्ञापन

गोगमऊ से निकलकर गौरीगंज व अमेठी तहसील क्षेत्र के अधिकांश भाग में सिंचाई के लिए बनाया गया अमेठी रजबहा इन दिनों किसानों के लिए दिखावा साबित हो रहा है। आलम यह है कि गेहूं की दूसरी व अंतिम सिंचाई के साथ जायद फसलों की तैयारी के लिए खेतों में नमी करने के लिए पानी की जरूरत के समय रजबहे में पानी नहीं है।
विज्ञापन

किसानों को सिंचाई के लिए निजी या किराए के नलकूप का सहारा लेना पड़ रहा है। जहां नलकूप नहीं हैं वहां फसल सूखने के कगार पर पहुंच रही है। किसान सरयू प्रसाद, धर्मराज, संतोष, मंगरू व सियाराम ने बताया कि समय से पानी नहीं मिलने से जहां उत्पादन प्रभावित होगा वहीं विलंब से सिंचाई व हवाओं के चलने से तैयार फसल के गिरने का अंदेशा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जहां किसान इन दिनों सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़ने की गुहार अफसरों से लगा रहे हैं वहीं जानकारी के बावजूद जिम्मेदार मौन हैं। इस बारे में सिंचाई विभाग के एक्सईएन धर्मेंद्र वर्मा के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो उनका मोबाइल बंद मिला।

नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग
अमेठी। नहरों में पानी नहीं होने से जहां किसानों की फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं वहीं बची खुची फसल छुट्टा मवेशी बर्बाद कर रहे हैं। किसान नेता हरीश सिंह उर्फ चुन्नू, हौसिला प्रसाद यादव, बच्चा शुक्ल, आरपी पांडेय ने उच्चाधिकारियों से टिकरी राजबहा समेत अन्य नहरों में पानी छोड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed