फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Brightness in the markets, fierce shopping

अमेठी : बाजारों में छाई रौनक, जमकर हुई खरीदारी

Thu, 12 Nov 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Amethi: Brightness in the markets, fierce shopping
अमेठी : शहर में धनतेरस पर बर्तनों की खरीददारी के लिए दुकान पर बृहस्पतिवार को उमड़ी भीड़। - फोटो : AMETHI
अमेठी। धनतेरस पर गुरुवार को जिले के सभी बाजार गुलजार रहे। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बर्तन व आभूषण समेत अन्य दुकानों पर भारी भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग फेल रही। सुरक्षा के लिए पुलिस सक्रिय रही।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व को लेकर दुकानदार कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दोपहर बाद बाजार पूरी तरह गुलजार दिखे। धनतेरस पर्व पर उमड़ी भीड़ को कोविड-19 संक्रमण की चिंता नहीं दिखी। नए सामानों की खरीदारी को लेकर दुकानों पर देर शाम तक भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

बर्तन झाड़ू, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, आभूषण, पूजन सामग्री, लाई चूरा, मिट्टी के दिए, इलेक्ट्रॉनिक आदि दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही। शहर की सड़कों पर दीपक, लाई-चूरा, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां एवं अन्य सामग्री की दुकानें सजी दिखाई पड़ीं। ग्राहक बेतरतीब वाहन खड़ा कर खरीदारी में व्यस्त रहे। भीड़ के चलते शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी प्रदीप सोनी ने बताया कि सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश व कुबेर की मूर्तियां चरण पादुका के अलावा चांदी के बर्तन, सिंहासन, आभूषण आदि की खरीदारी लोगों ने की। धनतेरस पर स्थिति संतोषजनक रही। मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुटी। लोगों को गिफ्ट देने के लिए ड्राई फ्रूट्स व मिठाई के साथ ही अन्य सामानों की खरीदारी ग्राहक करते दिखे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस सतर्क दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed