फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   amethi : 107 result of gram pradhan declared, remaining will be declared today

अमेठी : प्रधान के 107 नजीते घोषित, शेष आज आएंगे नजीते

Sun, 02 May 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
amethi : 107 result of gram pradhan declared, remaining will be declared today
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में मतों की गिनती का कार्य धीमी होने के चलते परिणाम आने में विलंब हुआ। कई ब्लॉकों में मतों की गिनती 10 बजे के बाद शुरू हो सकी।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि शाहगढ़ जैसे छोटे से ब्लॉक में दोपहर बाद ढाई बजे तक एक भी परिणाम घोषित नहीं हो सका था। सबसे तेज नतीजे गौरीगंज में सामने आए। देर शाम तक 107 ग्राम प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए थे। अन्य पंचायतों के मतों की गिनती जारी थी।
देर शाम तक घोषित 107 नतीजों में गौरीगंज ब्लॉक के अन्नी बैजल में संतोष सिंह, अत्तानगर में सुनीता, आनापुर में प्रेमा देवी, ऐठा में बद्री प्रसाद, बेहटा में पूनम सिंह, छिटेपुर में बाबूलाल कोरी, धारूपुर में संजय, बस्तीदेई में आस कुमारी, दरपीपुर में गायत्री, गूजर टोला में कुलसुम निशा, बेनीपुर बल्देव में शमा परवीन, बाहापुर में अनुपमा सिंह, इंटौजा पश्चिम में रामेश्वर, गढ़ामाफी में निशा, पैंगा में वेद प्रकाश, पहाडग़ंज में यदुनाथ मौर्य, जेठू मवई में आराधना सिंह, लुगरी में शिवकुमार मौर्य, जगदिशवापुर में शिखा सिंह, अरगवां में दिनेश मिश्र व चंदईपुर मेें दिनेश धइकार विजेता घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

जामो ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिकरा में कुलदीप सिंह, अंगरावा में कांति सिंह, बीरीपुर में भुलना, नीमी में राजपति, भीखीपुर में रागिनी सिंह, अजबगढ़ में श्रीमती, राजामऊ में सियाराम, मयास से उर्मिला सिंह, हरकनपुर से इबरार अहमद, अदिलपुर से अमरेंद्र सिंह, उमराडीह में रामखेलावन, नदियावां में छोटेलाल, डीघा गोपालपुर में कुसुम ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदौकी में प्रतीक्षा सिंह, बहोरखा में छोटेलाल अफोइया में वर्षा, एकसारा में कृष्णा, भनियापुर से धर्मा देवी, दक्खिनगांव से अजय प्रताप सिंह, शाहगढ़ से शिवकुमार, नेवादा से राजेंद्र यादव, उलरा से विमला चुनाव जीत गई हैं।
अमेठी ब्लॉक की ताला ग्राम पंचायत में मनोज शुक्ल, बाहापुर से सुनीता पाठक, अगहर से संगीता, चर्तुभुजपुर से सुनीता यादव, दादूपुर में इंद्रजीत यादव, बेनीपुर से उर्मिला, पूरब गांव से रामराज यादव, गंगौली से अर्चना यादव, कुशीताली से श्यामा देवी चुनाव जीत गई हैं।
भेटुआ ब्लॉक के अरसहनी ग्राम पंचायत में कुसुम लता, उसका में अमित सिंह, पूरब दुआरा में जसमती, नरसिंह भानपुर से गीता देवी, कुड़वा से रमेश सिंह, कोरारी हीरशाह में शोभा कुमारी, घाटमपुर में रामनाथ, हारीपुर में श्यामकली तो भादर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुरंग में हरिश्चंद्र, खाझा में संगीता, बहादुरपुर में रामबरन, छीड़ा में पवन कनौजिया, गाजीपुर में कमलेश कुमारी, कल्याणपुर से सुमन चुनाव जीत गई हैं।
संग्रामपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत शुकुलपुर में हेमवती तिवारी, बदलापुर में राधिका देवी, मधुपुर खदरी में अंशु माला, कंसापुर में पुष्पा सिंह, मड़ौली से राधिका देवी, अम्मरपुर से शैलेंद्र वर्मा व भैरोपुर से राकेश वर्मा चुनाव जीत गए हैं।
मुसाफिरखाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत मानशाहपुर में श्यामलाल मौर्य, बरना मुबारकपुर में विमला देवी, भीखीपुर में किरन सिंह, औरंगाबाद में नाहिद, रंजीतपुर में त्रिभुवन, करपिया में पूनम सिंह, पूरे प्रेमशाह में आशीष कुमार, पिंडारा महराज में कुशल पाल, माना मदनपुर में मनोज, कनकूपुर में शिवकुमारी, सरैया सबलशाह में संगीता विजेता हुई हैं।
जगदीशपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मटियारी कला से अभय प्रताप सिंह, उरुवा से माया देवी, हसवा सुरवन से राजकुमारी, अंकरा से अप्सरा बानो, मंगरौली संजू, दुलारीनगर से मुस्तकीम, कपूरीपुर से उमापति, मोहब्बतपुर से श्रीप्रकाश तिवारी चुनाव जीते हैं।
बाजार शुकुल ब्लॉक के ग्राम पंचायत दारानगर में इंद्रराज यादव, गयासपुर से दीपक यादव, बलापुर से रामकुमार, जौदिलमऊ से दिनेश त्रिवेदी, टेवसी से कंचन श्रीवास्तव, खालिस बाहरपुर से रामराज, सरैया पीरजादा से अनिल कुमार, नीमपुर से हरिराम यादव, विशंभर पटी से वकील अहमद, संसारपुर से राजेंद्र यादव, धनेशा राजपूत से राम बहादुर यादव, बख्तावर नगर से एखलाक अहमद, भटमऊ से रमन तिवारी को विजेता घोषित किया गया।
गणना परिसर में खोला रोजा
जगदीशपुर। मतगणना स्थल पर मतों की गिनती में हुई देरी को लेकर देर शाम बड़ी संख्या में रोजेदारों ने परिसर में रोजा खोला। इस दौरान रोजेदारों के फल व पानी आदि की व्यवस्था निजी लोगों द्वारा की गई।

डीडीसी के एक भी नतीजे घोषित नहीं
गौरीगंज। देर शाम तक चली मतगणना में डीडीसी के कई वार्डों में दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों के आगे पीछे चलने की बातें सुनाई पड़ती रहीं। हालांकि देर शाम तक डीडीसी के एक भी नतीजे घोषित नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed