{"_id":"68599bdbe16475fec606c98a","slug":"alternative-route-not-constructed-even-on-third-day-amethi-news-c-96-1-lu11010-143157-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीसरे दिन भी नहीं बना वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीसरे दिन भी नहीं बना वैकल्पिक मार्ग
Mon, 23 Jun 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
भेटुआ के कल्याणपुर-भीमी मार्ग पर बनाया जा रहा वैकल्पिक मार्ग। संवाद
अमेठी सिटी। भेटुआ के कल्याणपुर-भीमी मार्ग पर पुल निर्माण स्थल के पास सोमवार को भी वैकल्पिक मार्ग नहीं बन सका। इसकी वजह से 30 गांवों के लगभग 30 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय आने के लिए उन्हें 10 किमी. अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
कल्याणपुर-भीमी मार्ग पर पुल निर्माणाधीन है। लोगों के आवागमन के लिए बना अस्थायी रास्ता शुक्रवार रात बह गया था। रविवार को पानी कम होने पर कार्यदायी संस्था ने दूसरी दिशा में नया मार्ग बनाना शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माण तेज किया गया, लेकिन देर शाम तक मार्ग दुरुस्त नहीं किया जा सका।
एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था को तत्काल रास्ता दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन से भीमी, कल्याणपुर, सरवांवा, तिवारीपुर, शुकुल का पुरवा, मोहनपुर सहित 30 गांवों के लोगों को मुख्यालय जाने के लिए 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।