फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Allegation of expulsion from school without salary, complaint to DM

Amethi News: बिना वेतन विद्यालय से निष्कासन का आरोप, डीएम से शिकायत

Thu, 12 Dec 2024 11:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 12 Dec 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
Allegation of expulsion from school without salary, complaint to DM
तिलोई(अमेठी)। कस्बा के जामोदीप स्थित शिवा पब्लिक स्कूल में तीन पीजीटी शिक्षकों ने बिना वेतन के स्कूल से निकालने का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने मामले की शिकायत डीएम से करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षक विनय कुमार सिंह ने विद्यालय पर बिना वेतन और सूचना के मौखिक निष्कासन का आरोप लगाते हुए डीएम निशा अनंत से शिकायत की है। पीड़ित शिक्षक ने आरोप लगाया कि जुलाई से नवंबर माह तक लिखित या मौखिक तौर पर विद्यालय से करीब छह से सात अध्यापक को निष्कासित किया जा चुका है। 15 दिसंबर तक विद्यालय की ओर से सिक्योरिटी धनराशि व वेतन का भुगतान की मांग की है। कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो 16 दिसंबर को डीआईओएस कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे। शिक्षक की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच डीआईओएस को सौंपी है। विद्यालय प्रबंधक अभिषेक सिंह ने शिक्षक की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। कहा कि शिक्षक विनय का विद्यालय के प्रति रवैया अच्छा नहीं था आए दिन शराब का सेवन कर विद्यालय आते थे। इनको निकाला नहीं गया है, वह स्वयं छोड़कर गए हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विद्यालय ने 12 दिसंबर तक शिक्षक को बकाया भुगतान देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed