{"_id":"68d1a79ccfc382200408657b","slug":"air-force-jawan-poisoned-admitted-amethi-news-c-96-1-ame1002-148978-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एयरफोर्स जवान जहरखुरानी का शिकार, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एयरफोर्स जवान जहरखुरानी का शिकार, भर्ती
Tue, 23 Sep 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। तहसील गेट के पास सोमवार सुबह एयरफोर्स के सिविल विभाग में कार्यरत जवान संदिग्ध हालात में बेसुध मिला। उसे जहरखुरानी गिरोह का शिकार बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
राजकुमार निवासी वैष्णा कोहारन का पुरवा एयरफोर्स के सिविल विभाग में दिल्ली में तैनात हैं। उनके भाई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि राजकुमार रविवार देर रात घर लौटे थे और सुबह लगभग साढ़े चार बजे दिल्ली जाने के लिए निकले थे। रास्ते में किसी ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में वह तहसील गेट के पास पड़े मिले।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मरीज को अचेत अवस्था में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार हो रहा है। थाना प्रभारी अमेठी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।