फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   After 13 years marriage husband got wife married lover father became witness

Amethi: शादी के 13 साल बाद पति ने पत्नी को किया प्रेमी संग विदा, करवाई कोर्ट मैरिज.. पिता बने गवाह

Thu, 12 Jun 2025 05:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Jun 2025 05:38 PM IST
सार

अमेठी में एक अनूठा मामला सामने आया है। युवक को जब पत्नी के प्रेम प्रसंग के मामले का पता चला तो पति ने उसकी शादी प्रेमी से करवा दी और खुद साक्षी बन गया।

विज्ञापन
After 13 years marriage husband got wife married lover father became witness
प्रेमी के साथ महिला व उसका पति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभर में प्रेम त्रिकोण के कारण हो रही खौफनाक वारदातों के बीच अमेठी में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखने के बाद पति ने दोनों की शादी कराने का निश्चय कर लिया। बुधवार को उसकी पत्नी अपने माता-पिता के साथ तिलोई तहसील पहुंची और प्रेमी संग अधिवक्ता की मौजूदगी में नोटरी मैरिज कर ली।

विज्ञापन


जामो के पूरे बाल गोविंद तिवारी मजरे दरियाव गांव निवासी सतई की शादी 13 साल पहले कुटमारा गांव की सीमा से हुई थी। निसंतान दंपती के बीच अभी तक सब ठीक चल रहा था। दो दिन पहले सतई ने अपनी पत्नी को पड़ोसी गांव खुदाई का पुरवा निवासी शिवानंद के साथ घूमते देखा। घटना के बाद सतई ने संयमता का परिचय देते हुए जामो थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह से अपनी पत्नी की शादी शिवानंद से कराने को कहा। थानाध्यक्ष ने उसे कानूनी जानकारी देकर वापस भेज दिया। सतई थाने से अपने घर पहुंचा और इस संबंध में ससुर से बात की, जिसके बाद थाने में लिखित सहमति देकर पत्नी को मायके भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- मेधावी छात्र सम्मान: सीएम योगी की मेधावियों को बहुमूल्य सलाह, स्मार्ट फोन का प्रयोग करें पर इसके पिछलग्गू न बनें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- सीएम योगी बोलेः एक समय यूपी की इमेज नकल कराने वाले राज्य के रूप में थी, हमने इस छवि को तोड़ा


बुधवार को सीमा अपने माता-पिता के साथ तिलोई तहसील पहुंची और प्रेमी शिवानंद के साथ नोटरी मैरिज कर ली। अधिवक्ता राम कृष्ण भारती ने नोटरी मैरिज करने की पुष्टि की। बताया कि नोटरी में उसके पिता बतौर गवाह शामिल हैं। पति मौजूद था लेकिन हस्ताक्षर नहीं किया। इसके बाद वह राजी-खुशी उसके साथ विदा हो गई।

शिवानंद ने बताया कि वह सीमा से प्यार करता है। कई वर्षों से दोनों के बीच करीबियां हैं। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। सीमा की शादी और प्रेमी संग विदाई देखने के लिए तहसील परिसर में लोगों का जमावड़ा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed