{"_id":"6718003875c117fcbd032b05","slug":"advocates-abstaining-from-judicial-work-demonstrated-amethi-news-c-96-1-ame1002-128088-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, किया प्रदर्शन
Wed, 23 Oct 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
तिलोई तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
अमेठी सिटी। अधिवक्ता संरक्षण विधेयक पारित करने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को तिलोई तहसील में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया।
अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दलजीत सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता संरक्षण बिल पारित होना जरूरी है। इसके लिए जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा। वकीलों ने टोल में छूट समेत अन्य मांगों का मुद्दा उठाया।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अमित कुमार सिंह को दिया। ज्ञापन में अधिवक्ता संरक्षण विधेयक पारित करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम मिश्रा, रामकृष्ण भारतीय, विजय कुमार शुक्ला, एबी सिंह, सुरेश कुमार, अनीस अहमद, शिव हर्ष सिंह, शिव कुमार सिंह, पंकज अवस्थी आदि मौजूद रहे।