{"_id":"69fe33c544a99188e50113e9","slug":"aditi-wins-in-general-knowledge-amethi-news-c-96-1-ame1022-165264-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सामान्य ज्ञान में अदिति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सामान्य ज्ञान में अदिति ने मारी बाजी
Sat, 09 May 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 09 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज। भेंटुआ के प्राथमिक विद्यालय सेमरा में शुक्रवार को सामान्य ज्ञान, भाषण और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अदिति ने पहला, प्रतिभा ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनिकेत प्रथम रहे। सनिया और सोनम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि आदित्य तिवारी को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में बच्चों से इतिहास और राजनीति से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनका उन्होंने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया।
रंगोली प्रतियोगिता में शिवांशु ने पहला, निष्ठा ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चों की रंग-बिरंगी कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों में तर्कशक्ति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है। इस मौके पर जनार्दन शुक्ल, गीता देवी सहित अन्य शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।