फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken on the reduction of petroleum products

पेट्रोलियम पदार्थों की घटतौली पर होगी कार्रवाई

Mon, 02 Nov 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on the reduction of petroleum products
अमेठी। घरेलू एलपीजी गैस के साथ पेट्रोल व डीजल की घटतौली की शिकायत से परेशान जिला प्रशासन अब कार्रवाई के मूड में आ गया है। कवायद सफल हो सके इसके लिए सोमवार को पूर्ति विभाग ने कंपनीवार शिकायत नंबर सार्वजनिक किया है। नंबर सार्वजनिक करने के बाद पूर्ति विभाग ने लोगों से पेट्रोलियम पदार्थों की घटतौली व कालाबाजारी होने पर शिकायत दर्ज कराने की अपील करते हुए घटतौली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल में घटतौली व मिलावट की आए दिन ग्राहकों से मिल रही शिकायत से परेशान जिला प्रशासन अब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के मूड़ मे आ गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को पूर्ति विभाग ने कंपनीवार शिकायत के लिए अफसरों के नाम व मोबाइल के साथ ही विभाग का नंबर व ई-मेल सार्वजनिक करते हुए उपभोक्ताओं से पेट्रोलियम पदार्थों से जुड़ी कोई भी शिकायत करने की अपील की है।
विज्ञापन

नंबर सार्वजनिक करने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद ने गैस एजेंसी संचालकों को नियमानुसार एलपीजी सिलेंडर पूर्ण मानकों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं को वितरित करने के साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को मिलावट व घटतौली नहीं करने की हिदायत दी है। डीएसओ ने सभी को एलपीजी समय से नहीं मिलने, कम बजन, गैस सिलेंडर प्राप्त करने में परेशानी के साथ ही पेट्रोल पंप पर घटतौली व मिलावट की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ संजय प्रसाद ने बताया इंडिया आयल कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी से संबद्ध एलपीजी व पेट्रोल पंप उपभोक्ता 9415019150 पर तो भारत कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी से संबद्ध एलपीजी गैस व पेट्रोल पंप उपभोक्ता 9839043402 तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी से संबद्ध एलपीजी गैस व पेट्रोल पंप उपभोक्ता 9839774494 पर घटतौली, मिलावट व अन्य शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed