फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken on misbehaving from complainers

शिकायतकर्ता से अभद्र व्यवहार करने पर छिनेगी कुर्सी

Tue, 10 Aug 2021 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on misbehaving from complainers
04 : गौरीगंज : स्थानीय कस्बे में कोविड से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करते एसपी। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले को अपराध मुक्त बनाने की कोशिश में जुटे एसपी ने सोमवार रात दो थानों का औचक निरीक्षण कर कानूून व्यवस्था व अपराधियों पर कार्रवाई की हकीकत जांची।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए सुधार की नसीहत व समय से शिकायत व विवेचना निस्तारित करने तथा फरियादियों से मित्रवत व्यहार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के साथ एसपी ने कस्बे में पैदल मार्च कर लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार शाम स्थानीय ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद एसपी दिनेश सिंह अचानक गौरीगंज व मुसाफिरखाना थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, शस्त्रागार, अभिलेख, मेस, बैरिक, महिला हेल्प डेस्क व आवासीय भवन आदि का निरीक्षण करते हुए कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की हकीकत जांची। इस दौरान शिकायत व विवेचना निस्तारण में लापरवाही पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
निरीक्षण के बाद प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक व सिपाहियों को अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचना व शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करने, छोटे-छोटे विवादों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने, आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से समन्वय स्थापित कर अपराधियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एसपी ने थाने में शिकायत कर्ताओं ने अभद्रता करने तथा शिकायत व विवेचना निस्तारण में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। थानों के निरीक्षण के बाद एसपी ने फोर्स के साथ कस्बे में पैदल मार्च कर लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। गौरीगंज में सीओ गुरुमीत सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह तो मुसाफिरखाना में सीओ मनोज यादव व प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा समेत सभी उपनिरीक्षक व सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed