फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action of booths on social media

सोशल मीडिया पर छाई रहीं बूथों की गतिविधियां

Sun, 27 Feb 2022 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Action of booths on social media
जगदीशपुर (अमेठी)। रविवार को मतदान के दौरान बूथों पर होने वाली गतिविधि दिन भर सोशल मीडिया पर छाई रही। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो व देख कई लोग परेशान हुए तो कई इसकी सच्चाई जानने के लिए अपने परिचितों को फोन मिलाते रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सांसद अमेठी स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता द्वारा वोट डालने के बाद खिंचाई गई उनकी फोटो व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम आदि अकाउंट पर खूब शेयर की गई। डीएम अमेठी के ट्विटर हैंडल से मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान की फोटो शेयर करते हुए लिखा गया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रात: 7:00 बजे से सभी बूथों पर सकुशल मतदान प्रारंभ हो गया है। टीम डॉक्टर प्रज्ञा बाजपेई की आईडी से मतदान के बाद दंपती की फोटो शेयर करते हुए 12वीं वैवाहिक वर्षगांठ के मनाए जाने का उल्लेख किया। साकेत तिवारी ने अपनी आईडी से राज्य मंत्री सुरेश पासी के साथ मतदान के बाद उंगली में लगी स्याही को दिखाते हुए फोटो शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी विजय पासी ने अपनी आईडी से हनुमान मंदिर में दर्शन करने की फोटो को शेयर किया। कौशल किशोर यज्ञसेनी ने लिखा कि मेरा वोट मां भारती के चरणों में समर्पित, सुनील सेठ थोरी की आईडी से लिखा गया कि मेरा वोट राष्ट्रहित को, अभय सिंह मटियारी, गौरव शिवराज सिंह, हरीश कुमार, नकुल शर्मा व चंद्रभान पासवान सहित दर्जनों अन्य लोगों ने अपनी-अपनी फोटो शेयर करते हुए अलग-अलग बातें शेयर कीं। सोशल मीडिया पद कई भ्रामक वीडियो भी वायरल हुए। साथ ही कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के आमने-सामने होने की पोस्ट व वीडियो भी दिन बार वायरल होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed