फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Accused of fraudulently getting the Gram Panchayat land registered

Amethi News: धोखाधड़ी से ग्राम पंचायत की जमीन का बैनामा कराने का आरोप

Mon, 08 Sep 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraudulently getting the Gram Panchayat land registered
भादर। ब्लॉक के एक शिक्षक पर ग्राम पंचायत की बेशकीमती भूमि का फर्जी एससी परमिशन बनाकर बैनामा कराने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में जिलाधिकारी संजय चौहान ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन





भादर ब्लॉक के विशुनदासपुर मजरे संसारीपुर गांव निवासी प्रहलादी पुत्र हिम्मत और गेना देवी को वर्ष 2014-15 में ग्राम पंचायत की ओर से 0.089 हेक्टेयर भूमि का कृषि आवंटन मिला था। आरोप है कि कुछ दिन बाद एक स्कूल में तैनात शिक्षक ने तत्कालीन जिलाधिकारी अरुण कुमार के नाम से फर्जी एससी परमिशन तैयार कर भूमि का बैनामा अपने नाम करा लिया। बाद में इस भूमि को रायपुर रामगंज निवासी रामशरण मौर्य को बैनामा कर दिया गया। ग्रामीण राजेश मौर्य ने बताया कि 12 फरवरी को जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी कार्यालय से सूचना मांगी, जिसमें स्पष्ट किया गया कि इस प्रकरण में कोई एससी परमिशन जारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन



बैनामा में दिखाया गया वाद संख्या दरअसल जगदीशपुर थाने का था, जिसमें गुंडा एक्ट का मुकदमा था और उसका निर्णय वर्ष 2024 में हो चुका था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शिक्षक की माता उस समय ग्राम प्रधान थीं। सुनियोजित तरीके से पहले पट्टा कराया गया और फिर फर्जी परमिशन के आधार पर भूमि का बैनामा किया गया। इसके बाद शिक्षक ने मोटी रकम लेकर भूमि बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राम प्रधान रीता देवी ने कहा कि धोखाधड़ी करके सरकारी जमीन को भूमाफिया ने अपने साथियों के नाम कर बेच दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में प्रदर्शन और एसडीएम व डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। डीएम संजय चौहान ने बताया कि मामला शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रकाश में आया है। पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed