Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Aaradhya won in 100 meter race

Amethi News: 100 मीटर दौड़ में आराध्या ने मारी बाजी

Wed, 13 Nov 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 13 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Aaradhya won in 100 meter race
अमेठी सिटी। रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित चार दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व संस्थान अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह व बतौर मुख्य अतिथि डीएम निशा अनंत, विशिष्ट अतिथि एसपी अनूप कुमार सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन



अंतिम दिन गुब्बारा फोड़ने की रेस में कार्तिक यादव, अविरल सिंह व सूर्य मिश्र और वॉटर बॉटल फिलिंग रेस में सात्विक सिंह, अना फातिमा व अनन्य तिवारी ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में आराध्या सिंह, हर्षित व चैतन्य ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को डीएम निशा अनंत, पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह व एसपी अनूप कुमार सिंह ने मेडल, प्रशस्ति पत्र, बैग देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यह स्पोर्ट्स कार्निवाल अमेठी के लिए बड़ी देन है। वास्तव में यदि हर नागरिक अपना काम अच्छे से करे और अच्छी सोच रखे तो देश का नाम रोशन कर सकता है। पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह ने घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी में स्पोर्ट्स सेंटर जल्द बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed