{"_id":"681fa595af3ba5805905ef43","slug":"a-young-man-who-had-come-to-his-maternal-grandmothers-house-died-by-drowning-in-a-pond-amethi-news-c-96-1-ame1002-140132-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ननिहाल आए युवक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ननिहाल आए युवक की तालाब में डूबने से मौत
Sun, 11 May 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 11 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
इन्हौना/राजाफत्तेपुर (अमेठी)। कस्बे के मोहल्ला चौधराना में अपनी ननिहाल आए इन्हौना के अलादीन का पुरवा निवासी चांद अशरफ (23) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अलादीन का पुरवा मजरे राजापुर गांव निवासी आजम अली के मुताबिक उनका बेटा चांद अशरफ शनिवार को अपने मामा सैयद अली के घर इन्हौना गया था। वहां से दोपहर में वह दोस्तों के साथ ननिहाल के पास बाराबंकी के सराय गोपी गांव स्थित अमृत सरोवर में स्नान के लिए गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।
पुलिस ने शव को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है, लिहाजा शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
युवक का एक साल पहले हुआ था निकाह
चांद अशरफ का एक वर्ष पूर्व ही निकाह हुआ था। वह सरल स्वभाव और मेहनती था। गांव और रिश्तेदारी में सभी उसे पसंद करते थे। उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। परिवार के लिए वह एक उम्मीद था, डूबने से मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।