फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man was found hanging under suspicious circumstances and died.

Amethi News: संदिग्ध दशा में फंदे से लटका मिला युवक, मौत

Tue, 17 Feb 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 17 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging under suspicious circumstances and died.
शाहगढ़। पीपरपुर के बोझा गांव निवासी दीपक (27) रविवार शाम घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजन जब तक उसे फंदे से उतारते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



गौरीगंज के राजापुर कौहार गांव निवासी रामफल प्रजापति के मुताबिक उनका दामाद दीपक रविवार को अपने घर में था। भोजन करने के बाद वह पत्नी व मां से कमरे में आराम करने की बात कहकर चला गया। वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा खोला गया तो दीपक रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब देर हाे चुकी थी।
विज्ञापन




दीपक ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। दीपक की मौत से पत्नी अरुणा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कह रही हैं कि 10 माह में ही साथ छोड़ दिया। मां सावित्री बेटे की मौत से बिलख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई आनंद गमगीन तो पिता चंद्रभान बेटे की मौत से बेसुध हैं। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed