{"_id":"689a42312b95f04397005f8b","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-trailer-amethi-news-c-96-1-ame1002-146398-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत
Tue, 12 Aug 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर-अयोध्या हाईवे पर पूरे प्रेम गांव के पास हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बाइक। -स्त्रोत: ग
जगदीशपुर (अमेठी)। मड़वा गांव निवासी रंजीत (32) की रविवार रात जगदीशपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे प्रेम गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उनकी बाइक ट्रेलर में फंसकर करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। रगड़ से उठी चिंगारियों से बाइक में आग लग गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग बुझाई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला।
पूरे जालिम मजरे मड़वा निवासी रंजीत ने रविवार रात पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर रानीगंज के पूरे लाला स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। रात में ही वह किसी काम से बाइक से अयोध्या की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह भाले सुल्तान शहीद स्मारक के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में उनकी बाइक आ गई।
ग्रामीणों के मुताबिक बाइक में लगी आग फैलकर ट्रेलर तक पहुंचने वाली थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों ने घायल रंजीत को सीएचसी जगदीशपुर भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ तनुज पाल ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।