{"_id":"5e6d13f28ebc3ea819095de5","slug":"a-population-of-six-thousand-will-soon-get-pure-water-amethi-news-lko51349551","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हजार की आबादी को जल्द मिलेगा शुद्ध जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह हजार की आबादी को जल्द मिलेगा शुद्ध जल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। संग्रामपुर ब्लॉक के गांव करनाईपुर के ग्रामीणों को जल्द ही खारे पानी की समस्या से निजात मिलेगी। ग्रामीणों को शुद्ध पानी मुहैया कराया जा सके इसके लिए ढाई करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 300 किलोलीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण तकरीबन अंतिम चरण में है। जल निगम की ओर से 30 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन भी बिछाई जा चुकी है।
विकासखंड संग्रामपुर की ग्राम पंचायत करनाईपुर में छोटे-बड़े 10 पुरवा हैं। ग्राम पंचायत की आबादी छह हजार से अधिक है। ग्राम पंचायत के सभी पुरवों में खारे पानी की गंभीर समस्या है। गांव के लोग मजबूरन खारे पानी का उपयोग कर रहे हैं। इसके चलते लोग तमाम बीमारियों का शिकार भी होते हैं।
ग्रामीण बीते कई वर्षों से पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी बनवाने की मांग कर रहे थे। शासन की ओर से खारे पानी से निजात दिलाने के लिए दो वर्ष पूर्व करनाईपुर एकल ग्राम पेयजल योजना के तहत करीब ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए जल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया था।
विज्ञापन
इस योजना के तहत ग्राम पंचायत में तीन सौ किलोलीटर की पानी की टंकी और सभी पुरवों में पानी सप्लाई के लिए 34 किलोमीटर पानी की पाइप लाइन बिछाई जानी है। 30 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। ग्रामीणों को खारे पानी से निजात दिलाने को लेकर पानी की टंकी का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। गौरतलब होगा कि इस टंकी की स्थापना की आधारशिला जनवरी 2019 में रखी गई थी।
जल निगम के जेई नीरज प्रजापति ने बताया कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए तीन सौ केएल पानी की टंकी स्थापना और 34 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। कहा कि टंकी के निर्माण का कार्य चल रहा है। 34 किलोमीटर पाइप लाइन के सापेक्ष 30 किलोमीटर पाइन लाइन बिछ चुकी है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।