फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A middle-aged man burnt to death after he set fire to weeds.

Amethi News: खरपतवार में लगाई आग, अधेड़ की जलकर मौत

Sat, 20 Apr 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 20 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man burnt to death after he set fire to weeds.
रामस्वरूप  फाइल फोटो
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के बहोरिकपुर गांव में बृहस्पतिवार रात घर के पास खरपतवार को जलाने के दाैरान आग की चपेट में आने से किसान की जलकर मौत हो गई। काफी देर बाद परिजनों को जानकारी हो सकी, इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के झलही मजरे बहोरिकपुर गांव निवासी रामस्वरूप मौर्य (56) खेती करते थे। इनका घर गांव से बाहर है। घर के पास खरपतवार लगा था, बृहस्पतिवार की रात में भोजन करने के बाद घर के पास उगे खरपतवार को जलाने गए थे। बीमारी के कारण शारीरिक रूप से भी थे। खरपतवार को जलाने के दौरान वह आग की लपटों की चपेट में आ गए। हवा चलने के कारण आग की उठती लपटें तेज हो गईं। जब तक वह उठकर अलग होते, तब तक आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


इसके कारण वह वहीं आग में ही गिर गए। जिससे आग में झुलसकर वह जिंदा जल गए। इससे उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजन रामस्वरूप को खोजने लगे तो खरपतवार के पास धुआं उठता देखकर वहां पर पहुंचे तो मृत अवस्था में मिले। आग से गंभीर रूप से जल गए थे। परिजनों की चीख पुकार सुनकर वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पंचायतनामा के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने पुलिस को दी जानकारी
- मृतक की पत्नी राम दुलारी की ओर से पुलिस को लिखित सूचना दी गई है। कहा गया है कि पति राम स्वरूप रात में घर से थोड़ी दूर उगे खरपतवार को जलाने गए थे। तबीयत भी खराब होने से आग की चपेट में आ गए, इससे उनकी मौत हो गई।


घटना के समय घर पर नहीं थे बेटे
- मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है। महेश, सुरेश व दिनेश के साथ ही बेटी संगीता सभी की शादी हो चुकी है। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। एक बेटा शादी में गया था, जबकि अन्य किसी काम से बाहर थे। फिलहाल, इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर किसी की आंखें नम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed