{"_id":"6a8c98294cd4588c420fb00c","slug":"a-help-desk-will-be-set-up-for-the-convenience-of-passengers-amethi-news-c-96-1-ame1008-174154-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: यात्रियों की सुविधा के लिए बनेगी हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: यात्रियों की सुविधा के लिए बनेगी हेल्प डेस्क
Tue, 25 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज बस स्टॉप पर खड़ी परिवहन निगम की बसें। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली बहनों की राह इस बार भी आसान होगी। परिवहन निगम ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी और उनके साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को बसों के संचालन और उपलब्धता की जानकारी देने के लिए डिपो में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।
त्योहार पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अमेठी डिपो से 26 से 31 अगस्त तक 57 विशेष बसें संचालित की जाएंगी। डिपो में कुल 64 बसें हैं, जिनमें 61 निगम और तीन अनुबंधित बसें शामिल हैं। डिपो की ओर से अमेठी-लखनऊ के लिए सात, अमेठी-लखनऊ- आजमगढ़ के लिए 10, अमेठी-लखनऊ-गोरखपुर और अमेठी-सुल्तानपुर के लिए छह-छह बसें संचालित होंगी।
वहीं अमेठी- दिल्ली, अमेठी-कानपुर-आजमगढ़, अमेठी-कानपुर-गोरखपुर, अमेठी-लखनऊ-वाराणसी और अमेठी-आजमगढ़ के लिए चार-चार बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा अमेठी-कानपुर-वाराणसी, अमेठी-प्रयागराज-बहराइच, अमेठी-प्रयागराज-गोरखपुर और अमेठी-अयोध्या-गोरखपुर रूट पर दो-दो बसें चलेंगी।
विज्ञापन
सात बसों को रिजर्व में रखा गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भूपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षाबंधन पर बसों के संचालन की तैयारियां कर ली गई हैं। रिजर्व बसों को स्थानीय मार्गों पर जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। बताया कि हेल्पडेस्क के माध्यम से यात्रियों को बस के रूट और उपलब्धता की जानकारी दी जाएगी।
छह दिन अवकाश पर रहेगी रोक
संचालन के मद्देनजर 26 से 31 अगस्त तक डिपो के अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रहेगी। छह दिनों में 1800 किमी बस संचालन पूरा करने वाले चालक-परिचालकों को 1200 रुपये प्रोत्साहन दिया जाएगा। संविदा चालक-परिचालकों को 1800 किमी से अधिक संचालन पर प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 55 पैसे मिलेंगे। तकनीकी कर्मचारियों को छह दिन उपस्थित रहने पर 500 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन मिलेगा।