{"_id":"69c58975dcb1284b6700b4fd","slug":"a-concrete-bridge-will-be-built-on-the-gomti-river-amethi-news-c-96-1-ame1002-161870-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गोमती नदी पर बनेगा पक्का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गोमती नदी पर बनेगा पक्का पुल
Fri, 27 Mar 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल के मखदूमपुर स्थित इसी स्थान पर बनेगा सेतु। संवाद
बाजारशुकुल/जगदीशपुर। मखदूमपुरकला गांव के पास गोमती नदी पर बहुप्रतीक्षित पक्के पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। 38 करोड़ रुपये से बनने वाले इस सेतु से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पुल बनने के बाद अयोध्या की दूरी करीब 15 किलोमीटर तक घट जाएगी, जिससे आवागमन में समय और खर्च दोनों में कमी आएगी।
यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति के कारण बाधित है। ग्रामीण बताते हैं कि पूर्व में यहां बना पुल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया, जिसके बाद से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। बरसात में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर हालात और गंभीर हो जाते हैं।
कई बार लोगों को नाव से नदी पार करनी पड़ती है। नए पुल के निर्माण से वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन संभव होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है। विधायक सुरेश पासी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बताया कि पुल निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रशांत सिंह ने बताया कि पुल निर्माण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
इस परियोजना से मखदूमपुरकला, बदलगढ़, जालिम का पुरवा, वक्तावरनगर, जौदिल मऊ, पारा, अब्दुल्ला बाहरपुर, नुरदीपुर, फुंदनपुर, जलाली, बलापुर, शेखपुर भडरा, छज्जूपुर, मोहिउद्दीनपुर, कल्याणपुर समेत आसपास के कई गांवों के लोग सीधे लाभान्वित होंगे।