फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A bothered on the road upset over non-payment of dividend

लाभांश नहीं मिलने से परेशान सड़क पर उतर कोटेदार

Mon, 02 Nov 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
A bothered on the road upset over non-payment of dividend
अमेठी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यक्रम के तहत निशुल्क वितरित राशन का कमीशन नहीं मिलने से नाराज कोटेदार सोमवार को सड़क पर उतर आए। कोटेदारों ने बैठक कर समस्याओं के निस्तारण की रूपरेखा तैयार कर डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कोटेदारों ने लाभांश का जल्द भुगतान करने की मांग करते हुए भुगतान नहीं होने पर उठान-वितरण ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण कॉल में लोगों को राशन की परेशानी से बचाने के लिए शासन ने कोटे की दुकानों पर नियमित राशन के साथ निशुल्क राशन का वितरण कराया। वितरित राशन में अनुमन्य लाभांश/कमीशन राशि का भुगतान नहीं होने परेशान कोटेदार सोमवार को विरोध पर उतर आए।
विज्ञापन

कोटेदारों ने फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले बैठक कर राशन उठान व वितरण की अन्य परेशानियों पर चर्चा करते हुए निस्तारण की रूपरेखा तैयार की। बैठक के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचा कोटेदारों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम अरुण कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में आर्थिक तंगी का हावला देते हुए वितरित निशुल्क राशन का अनुमन्य कमीशन भुगतान कराने, मई माह में निशुल्क राशन के लिए जमा राशि का लाभांश समायोजित/भुगतान कराने, खाली बोरा जमा करने का भुगतान दिलाने समेत अन्य मांगें जल्द पूरी कराने की मांग की है।

कोटेदारों ने मांगें पूरी नहीं होने पर दिसंबर में माह के लिए आवंटित होने वाले राशन का पैसा नहीं जमा करने के साथ उठान व वितरण बंद करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, रईस अहमद, सुभाषचंद्र तिवारी, प्रभाकर सिंह, केश कुमारी, मंजू देवी व सुनील कुमार समेत कई कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed