{"_id":"69f6479cf8521974e90b7a34","slug":"894-candidates-will-appear-for-neet-ug-today-at-three-centres-amethi-news-c-96-1-ame1002-164822-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नीट यूजी के लिए आज तीन केंद्रों पर 894 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नीट यूजी के लिए आज तीन केंद्रों पर 894 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Sun, 03 May 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 03 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। नीट यूजी के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को 894 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विस्तृत तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडीएम अर्पित गुप्ता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है और पूरे जिले में निगरानी व्यवस्था सक्रिय रहेगी।
परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज, आरआरपीजी कॉलेज अमेठी और रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को एक घंटा अतिरिक्त समय दिया गया है, जिससे वे शाम छह बजे तक परीक्षा दे सकेंगे। केंद्रवार अभ्यर्थियों की संख्या में नवोदय विद्यालय में 174, आरआरपीजी कॉलेज में 240 और रणवीर इंटर कॉलेज में 480 परीक्षार्थी रहेंगे।
केंद्रवार तैनात हुए मजिस्ट्रेट
जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में नायब तहसीलदार अनुश्री को मजिस्ट्रेट और डिप्टी कलेक्टर नितेश राज को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में नायब तहसीलदार सुधीर कुमार श्रीवास्तव मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभालेंगे। रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में नायब तहसीलदार अजय कुमार सिंह को मजिस्ट्रेट और डिप्टी कलेक्टर पंकज मिश्रा को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान जरूरी नियम
प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य
केंद्र पर समय से पहले पहुंचना जरूरी
मोबाइल, स्मार्ट घड़ी, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधितḤ।