Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   80 thousand people did not get electricity overnight

Amethi News: रात भर अंधेरे में रही 80 हजार की आबादी

Tue, 06 Aug 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
80 thousand people did not get electricity overnight
अमेठी सिटी। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। रविवार रात एचटी लाइन में फाल्ट होने से पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र रात भर ठप रहा। गौरीगंज उपकेंद्र का रामनगर फीडर भी बाधित रहा। दोनों क्षेत्रों में सोमवार सुबह करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस बीच जिले की करीब 80 हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने उमस भरी गर्मी में जागकर रात गुजारी।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब छह बजे 33 केवी की लाइन में फाल्ट आ गया। इससे पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सूचना पर विद्युत कर्मी फाल्ट ढूंढ़ने में जुट गए लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह जेई पंकज सिंह के साथ कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढ़कर करीब सात बजे आपूर्ति बहाल कराया। इस बीच विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 60 गांवों की 70 हजार की आबादी रात भर परेशान रही।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भी कोरारी फीडर के सोमपुर मनकंठ गांव के लोगों को राहत नहीं मिली। गांव में लोवोल्टेज की समस्या बनी रही। जेई पंकज सिंह ने बताया कि एचटी लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित रही। यही हाल गौरीगंज विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण के रामनगर फीडर का भी रहा। इस उपकेंद्र से जुड़े सरायभागमानी सहित करीब 10 गांवों की बिजली अलग-अलग कारणों से ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर बिजली न रहने से करीब सात हजार की आबादी को काफी परेशानी हुई। सोमवार सुबह सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई अमृतलाल ने बताया कि रामनगर फीडर की आपूर्ति सुबह सात बजे बहाल करा दी गई है। रात में हुई कटौती की भरपाई दिन के रोस्टर को मुक्त करके की जाएगी।

बरनाटीकर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गूजरटोला गांव में रविवार को चल रही तेज हवा आने के दौरान एलटी लाइन का पोल टूट गया था। इससे दो गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। पोल खड़ा करने के बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। दोनों गांवों की करीब तीन हजार की आबादी को 24 घंटे से अधिक समय तक संकट झेलना पड़ा।


ग्रामीणों ने बताया कि यहां बिजली की समस्या तीन दिनों से बनी हुई है। रविवार की रात जिला मुख्यालय भी बिजली संकट से मुक्त नहीं रहा। हर दस मिनट पर होने वाली ट्रिपिंग से उपभोक्ता हैरान रहे। सोमवार सुबह बिजली कटौती से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed