{"_id":"65b7fc6e9057da2ae604f99c","slug":"7614-candidates-took-the-practical-exam-at-72-exam-centres-amethi-news-c-96-1-ame1002-112749-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 72 परीक्षा केंद्रों पर 7614 परीक्षार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 72 परीक्षा केंद्रों पर 7614 परीक्षार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा
Tue, 30 Jan 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में संचालित इंटर कॉलेजों में प्रयोगात्मक विषय में पंजीकृत विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 जनवरी से चल रही है। एक फरवरी तक सभी निर्धारित 170 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होनी है। प्रयोगात्मक परीक्षा के जारी रोस्टर के पांचवें दिन सोमवार को 72 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा लेने बोर्ड से नामित परीक्षक पहुंचे। इन केंद्रों पर 7,614 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, डीआईओएस समेत अन्य अफसरों ने भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया।
कंट्रोल रूप से मिली सूचना के अनुसार सोमवार को भौतिक विज्ञान में 2858 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह रसायन विज्ञान में 1645, जीव विज्ञान में 1048, गृहविज्ञान में 713 व भूगोल में 1158 परीक्षार्थियों की फाइल, चार्ट पेपर व मॉडल का निरीक्षण करने के बाद परीक्षकों ने सवालों के जरिए मूल्यांकन किया। कृषि शस्त्र विज्ञान में 19, शयन विज्ञान 82, पशुपालन में 51 और कृषि अभियंत्रण के प्रयोगात्मक परीक्षा में 40 परीक्षार्थी शामिल हुए। अलग-अलग विषय समेत कुल 105 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा नकल विहीन चल रही है। अब तक परीक्षा में परेशानी या अन्य किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
तय समय में संपन्न होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि लगातार परीक्षक केंद्र पहुंचे रहे हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं समय से संपन्न होंगी।