फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   72 people came in contact with the identified infected

Amethi News: चिन्हित किए गए संक्रमित के संपर्क में आए 72 लोग

Wed, 03 May 2023 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
72 people came in contact with the identified infected
मरीज की कोरोना जांच करते हुए।
गौरीगंज (अमेठी)। संक्रमितों के घर पहुंची आरआर टीम ने क्लोज कांटेक्ट में आए 72 लोगों की सैंपलिंग की गई। साथ ही आस-पास के घरों का सर्वे कर लक्षण वाले मरीजों की जांच की गई। संक्रमितों के परिवारीजनों को कोरोना गाइड लाइन की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में संचालित आरटीपीसीआर लैब में मंगलवार को 110 सैंपलों की जांच की गई थी। रिपोर्ट में मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र के दस तो शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बुधवार को सभी संक्रमितों के घर पर सीएचसी स्तर पर गठित रैपिड रिस्पांस टीमें पहुंचकर उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिन्हित करने का काम किया।
विज्ञापन


टीम द्वारा कुल 72 लोग चिन्हित किए गए। चिन्हित होने के बाद सभी लोगों की सैंपलिंग की गई। सैंपल एकत्र कर उसे जांच के लिए भेजे जाने की कवायद की जा रही है। इसके बाद टीम सदस्यों ने घरों का भी सर्वे किया। इस दौरान सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित लोगों का सर्वे किया गया। इस दौरान किसी में भी कोविड के लक्षण नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम सदस्यों ने संक्रमितोंं के साथ उनके परिवारीजनों को कोविड गाइड लाइन की जानकारी देते हुए बचाव आदि की जानकारी दी। उन्हें संक्रमित को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल गांव की आशा व एएनएम को सूचना देने को कहा।

सभी को मुहैया कराई गई दवा
सभी संक्रमितों को निशुल्क दवा मुहैया करा दी गई है। सीएचसी अधीक्षकों को संक्रमितों से समन्वय बनाते हुए प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने को कहा गया है। बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।
डॉ. विमलेंदु शेखर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed