{"_id":"645d346130a3de495e0a3224","slug":"6490-per-cent-polling-amid-sporadic-ruckus-amethi-news-c-13-1-229660-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छिटपुट कहासुनी के बीच 64.90 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छिटपुट कहासुनी के बीच 64.90 फीसदी मतदान
Fri, 12 May 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 12 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहरी निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण में शामिल जिले में बृहस्पतिवार को छिटपुट कहासुनी के बीच 64.90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुसाफिरखाना में सर्वाधिक 76.28 फीसदी वोटिंग हुई तो नपा. जायस में सबसे कम 59.20 फीसदी मतदाता ही वोट डालने के लिए घर से बाहर निकले।जिले की नगर पालिका परिषद गौरीगंज व जायस तथा नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। प्रशासनिक सख्ती का आलम यह रहा कि कुछ जगहों पर प्रत्याशी व उनके समर्थकों के बीच हुई मामूली कहासुनी को छोड़ मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। छिटपुट कहासुनी के बीच दो नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायतों के कुल 79037 मतदाताओं में से 64.90 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के लिए तकरीबन सभी बूथों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइन लगी रही। नगर पालिका परिषद गौरीगंज के मिश्रौली, जीजीआईसी समेत कई बूथों पर मतदाता सूची में नाम न होने से मतदाताओं को बिना मतदान किए वापस होना पड़ा। जीजीआईसी मतदान केंद्र पर एक उम्मीदवार के परिवार का युवक बार-बार मतदाताओं को समझाने की कोशिश कर रहा था। इसको लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों का आक्रोश देख सक्रिय हुई पुलिस ने युवक को बाहर जाने को कहा तो वह कहासुनी करने लगा। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे वोट डालने दिया। वोट डालकर निकलते ही युवक को मतदान केंद्र से बाहर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को हुई वोटिंग में नगर पंचायत मुसाफिरखाना में जहां सर्वाधिक 79.57 फीसदी वोटिंग हुई वहीं वहीं नपा जायस में सबसे कम 59.20 फीसदी, नपं अमेठी में 66.78 तो नगर पालिका परिषद गौरीगंज में 67.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बृहस्पतिवार को भी मतदान के दौरान हर बार की तरह आधी आबादी का जोश पुरुषों पर भारी दिखा।
इनसेट
निकायवार प्रत्याशियों की संख्या
जिले की नगर पालिका परिषद गौरीगंज में अध्यक्ष पद पर 13 व सभासद के 25 पदों के लिए 114 उम्मीदवार मैदान में थे। नगर पालिका परिषद जायस में अध्यक्ष पद पर नौ व सभासद के 25 पदों पर 143, नगर पंचायत अमेठी में अध्यक्ष पद पर नौ व सभासद के 12 पदों पर 53 तथा नगर पंचायत मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद पर 11 और सभासद के 10 पद पर 42 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इस तरह जिले के चार निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 42 व सभासद के 72 पदों पर 352 समेत कुल 394 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
इनसेट
पिछले चुनाव में हुई थी 68.23 प्रतिशत वोटिंग
वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में जिले के चारों निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 60,112 थी। 21 नवंबर को हुए मतदान के दिन कुल मतदाताओं में से 68.23 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अलग-अलग निकायों में मतदान प्रतिशत की बात करें तो नगर पंचायत मुसाफिरखाना में सर्वाधिक 81.15 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसी तरह नगर पंचायत अमेठी में 69.55 फीसदी, नगर पालिका परिषद गौरीगंज में 69.95 प्रतिशत और नगर पालिका परिषद जायस में 62.17 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गत चुनाव में अध्यक्ष व सभासद के लिए कुल 431 उम्मीदवार मैदान में थे।